Friday, July 2, 2010

अच्छाई ही एकमात्र ऐसा निवेश है जिससे लाभांश जरूर मिलता है।

गलतियां आपका अनुभव बढ़ाती हैं और अनुभव आपकी गलतियां कम करता है। अगर आप अपनी गलतियों से सीखते हैं तो लोग अपकी सफलता से सीखेंगे।

वक्त अच्छा चल रहा हो तो आपकी गलतियों को भी जोक समझा जाता है , लेकिन वक्त बुरा चल रहा हो तो अपके जोक्स को भी गलत समझा जाता है।

पेड़ हमें सिखाते हैं कि जीवन में संतुलन कैसे बनाए रखें। पेड़ जमीन में मजबूती से जमे होते हैं और इसके साथ ही आसामन को छूने की कोशिश भी करते हैं।

चिंता मत करो अगर दूसरे आपको नहीं समझते। चिंता सिर्फ तब करो जब आप खुद अपने आप को नहीं समझते।

लाइफ एक बहुत बड़ा ट्रैवल ट्रिप है। इसके लिए कोई मैप ( नक्शा ) नहीं , हमें मंजिल तक पहुंचले के लिए अपना रास्ता खुद तलाशना होता है।

सफलता आपकी परछाई की तरह है। उसको पकड़ने की कोशिश मत कीजिए , अपने रास्ते चलते जाइए , वह खुद खुद आपको फॉलो करेगी। हमेशा परछाई वाली बात याद रखे।

एक दोस्त ने दूसरे से कहा

एक दोस्त ने दूसरे से कहा- क्या होगा अगर मैं तुम्हारा विश्वास तोड़ दूं। उसने कहा- तुम पर विश्वास करना मेरा फैसला था और उस बनाए रखना या तोड़ना तुम्हार फैसला है...