Saturday, October 31, 2009

मुझसे हाथ मिला मुझसे बात भी कर

मुझसे हाथ मिला मुझसे बात भी कर
मुझसे नाराज भी हो मुलाक़ात भी कर
मेरे नजदीक भी आ मुझसे दूर भी जा
मुझसे मुहब्बत मुझसे फसादात भी कर
कभी मंदिर जा कभी सहेलियों के घर भी
कभी चैन से बैठ कभी खुराफात भी कर
राज छुपा भी ले दिल के राज बता भी दे
गुमसुम भी रह और हंसकर बात भी कर
बेदिल ग़ज़ल भी लिख ले मक़ता भी बना
और मिस्रा-ए-सानी की शुरुआत भी कर

No comments:

Post a Comment