Friday, September 4, 2009

बस कुछ पल सुकून के

किस्मत के इशारों पर नाच रहा हूं
कभी धूप कभी छांव में ज़िंदगी बिता रहा हूं
शा

यद
आगे रहना ही सफलता की कुंजी है
पर अब मां की गोद में कुछ पल बिताना चाहता हूं
कायर नहीं पर इंसान ही हूं मैं
बस कुछ पल सुकून के बिताना चाहता हूं

कुछ पाने की जुनून में चला जा रहा हूं
इस कुछ का अंत जाने बिना जिये जा रहा हूं
शायद पाने का जज़्बा ही हमें इंसान बनता है
पर अब ढलती शाम का लुत्फ उठना चाहता हूं
निराश नहीं पर इंसान ही हूं मैं
बस कुछ पल सुकून के बिताना चाहता हूं

बचपन किताबों में बिता चला हूं
जवानी काम में उलझा रहा हूं
शायद यही समय हमारी ज़िंदगी संवारता है
पर अब दोस्तों के साथ बारिश में घूमना चाहता हूं
बेबस नहीं पर इंसान ही हूं मैं
बस कुछ पल सुकून के बिताना चाहता हूं

No comments:

Post a Comment